फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा जिला सोशल मीडिया टीम का विस्तार, 15 पदाधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित त्यागी रहदरा स्रोत स्वयं।
विज्ञापन
माछरा। भाजपा जिला मीडिया संयोजक अमित त्यागी रहदरा ने डिजिटल कार्यप्रणाली मजबूत करने के लिए जिला सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की संस्तुति पर 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित हुई। इसमें संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई। चार जिला सह संयोजक सचिन भाटी, जितेंद्र त्यागी, केपी नंगली और रवि बटजेवरा नियुक्त हुए। 11 जिला सदस्य भी मनोनीत किए गए। इनमें कपिल शर्मा, निशांत, नीरज तोमर, रोहित शर्मा, गीता चौधरी, रामभूल चौहान, रवींद्र सैनी, निखिल सैनी, निखिल त्यागी, सौरभ सोनी, ओमेश त्यागी और राजू गुर्जर शामिल हैं। अमित त्यागी रहदरा ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संवाद और संगठन विस्तार का सशक्त माध्यम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें