फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 152 लोगों की जांच, निशुल्क दवाइयां बांटीं

विज्ञापन
सरधना। स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेते अधिवक्ता व एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
सरधना। शनिवार को सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में द्रोण हॉस्पिटल ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एसडीएम उदित नारायण सेंगर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली, महासचिव संजीव पंवार और हॉस्पिटल के डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव ने किया। शिविर में 152 लोगों के शुगर, बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। एसडीएम ने ऐसे शिविरों को आमजन के लिए लाभकारी बताया और पहल की सराहना की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी भी दी गई। द्रोण हॉस्पिटल ने बार एसोसिएशन सदस्यों के लिए लाइफटाइम मेंबरशिप कार्ड सुविधा शुरू की। इस कार्ड से अधिवक्ताओं को ओपीडी, आईपीडी, स्वास्थ्य जांच और डायग्नोस्टिक सेवाओं पर विशेष छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें