फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचटी लाइन का तार टूटकर केबल पर गिरा

विज्ञापन
सरधना। नगर के लोकप्रिय रोड पर एचटी लाइन का तार टूट कर सड़क पर ​गिरा। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के लोकप्रिय सड़क स्थित नई बस्ती में शनिवार को एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे जा रही केबल पर गिर गया। तार गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम को अवगत कराया गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने पहले लाइन की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद टूटे तार को हटाकर दुरुस्त करने का कार्य किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एचटी लाइन के तार लंबे समय से ढीले और जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से सभी लाइनों की जांच कराकर मरम्मत कराने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक ऊर्जा निगम की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी थी और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें