फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने बूथ-सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की

विज्ञापन
रोहटा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने गांव पूठखास स्थित आदर्श बाल इंटर कॉलेज में भाजपा बूथ-सेक्टर संयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने रविवार को गांव पूठखास स्थित आदर्श बाल इंटर कॉलेज में भाजपा बूथ-सेक्टर संयोजकों की बैठक आयोजित की। बैठक में मंडल अध्यक्ष और जिले के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे और हरवीर पाल का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में हरवीर पाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को अध्यक्ष मानते हुए पार्टी के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। हरवीर पाल ने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में 24 घंटे उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक वोट सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, मनिंदर पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मुकेश शास्त्री, मंजू सेठी, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, आयुष चपराना, लोकेंद्र चेयरमैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें