फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी छात्रों की गूंज अभियान : राहुल कस्वां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़ेगी। छात्रों के बीच विशेष रूप से छात्रों की गूंज अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपार चैंबर में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने 30 जून से नौ अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में है। तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है और उनका सब्र जवाब दे रहा है। अब देश का युवा कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहा है।
सांसद ने बताया कि छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से छात्रों, युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संवाद सत्रों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्रों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों की गूंज अभियान के शहर संयोजक अवनीश काजला, हेमंत प्रधान, शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नसीम कुरैशी, जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, रीना शर्मा, बबीता गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित विकल, एनएसयूआई अध्यक्ष सहरयाब मुखिया आदि उपस्थित रहे।

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
राहुल कस्वां शीलकुंज स्थित अवनीश काजला के आवास पर भी पहुंचे। काजला ने बताया कि यहां सांसद ने नीट परीक्षा से प्रभावित, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। नीट प्रभावित छात्र अनस त्यागी, संदीप शर्मा, वासू चौधरी ने पीड़ा बताई। सांसद ने छात्रों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना और मुद्दों को उचित मंचों पर मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें