फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा समर्थकों में लगी नारेबाजी की होड़ 

Wed, 13 Dec 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद टाउन हॉल से निकले भाजपा और बसपा समर्थकों में एक-दूसरे से तेज नारे लगाने की होड़ लग गई। भाजपा समर्थक वंदेमातरम् और जय श्रीराम के नारे लगाकर निकले तो पीछे से आए बसपा समर्थकों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल बिगड़ता देख सीओ ने टोका तो बसपा समर्थक पुलिस से ही उलझ गए और तेजी से नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी फटकारकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

टाउन हॉल से निकलते समय कुछ भाजपाइयों ने ‘भारत देश में रहना होगा तो वंदेमातरम् कहना होगा’ के नारे लगाए तो माहौल गर्मा गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांति से निकलने को कहा। इसके बाद भाजपाई तो चले गए। लेकिन पीछे से आ रहे बसपा समर्थकों ने अल्लाह-हू-अकबर की नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही आगे  भाजपाई चल रहे थे। कहीं माहौल न बिगड़ जाए, इसलिए वहां मौजूद सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बसपाइयों को टोकते हुए शांत रहने को कहा। इस पर बसपा समर्थक बिगड़ गए। वे सीओ से ही उलझने को तैयार हो गए।
बसपा के कई समर्थकों ने सीओ के सामने ही तेज आवाज में नारेबाजी शुरू कर दी। उनका दुस्साहस देख पुलिस कर्मी भी गुस्सा गए और लाठी लेकर उनके पीछे दौड़ पडे़। घंटाघर पर खड़ा फोर्स भी आ गया और उन्हें नगर निगम कार्यालय तक खदेड़ दिया गया। कुछ समर्थक निगम कार्यालय में घुस गए तो कुछ केसरगंज की तरफ भागे। इस दौरान कई समर्थक गिर गए। करीब आधे घंटा तक अफरातफरी की स्थिति रही। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं। धार्मिक नारेबाजी करने वालों को खदेड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें