फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी पार्टी प्रकरण: पुलिस ने थाने से रिहा किए सभी आरोपी, जमकर हुआ था बवाल

Mon, 08 Apr 2019 12:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बिरयानी पार्टी में चले थे लाठी-डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा के बाद पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी के आवास पर शनिवार को बिरयानी पार्टी में खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद बवाल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला था। यह घटना मुजफ्फरनगर में ककरौली क्षेत्र के गांव टंडेढ़ा में हुई थी।  

विज्ञापन


पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने और प्रलोभन देकर मतदान को प्रभावित करने के मामले में पूर्व विधायक के पुत्र सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार की शाम को पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें