इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार सड़ा हुआ मीट खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस केस में आरोपी के खिलाफ अपने मुनाफे के लिए लोगों को दूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मीट बेचने से संबंधित धाराओं में पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इन धाराओं में हाईकोर्ट से ही जमानत संभव है।
खुद कराई पुष्टि
एसपी सिटी को सूचना देने वाले ने आशंका जताई थी कि मीट गोवंश भी हो सकता है। लिहाजा एसपी सिटी ने सादी वर्दी में पुलिस कर्मी भेजा। मेवला फाटक के पास निगम के खत्ते पर जांच कराई गई। सूचना सही होने पर ब्रह्मपुरी पुलिस को भेजकर तत्काल कार्रवाई कराई गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/