मोहम्मद रफी के चाहने वाले उनके गीतों को गुनगुनाकर न केवल इस महान गायक को याद करते हैं बल्कि उनकी स्मृति में रफी फैंस क्लब का भी गठन किया गया है। शाहिद बशीर ने साहित्यकार मनोज त्यागी की प्रेरणा से डेढ़ दशक पूर्व मोहम्मद रफी फैंस क्लब की स्थापना की।
क्लब के डॉ. राजीव अरोड़ा, मनोज त्यागी, डॉ. तसलीम मिर्जा, सरदार कुलवंत सिंह, अल्ताफ रजा, पंकज ठाकुर सहित कई सदस्य हर वर्ष मोहम्मद रफी के पुण्यतिथि और जन्मदिन पर गीतों भरी संध्या का आयोजन कर उनका पुण्य स्मरण करते हैं।
फैंस क्लब के सदस्य और मोहम्मद रफी का अनुसरण करने वाले जब सुरों के बादशाह के गीतों अपनी आवाज देते हैं तो ऐसा लगता है मानो आसमान से उतकर मोहम्मद रफी स्वयं उन गीतों को गा रहे हैं। हूबहू आवाज देना भी एक कला है इस कला को वहीं निभा पाता है जो कलाकार को दिल से अपने दिल में उतार लेता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/