ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बायोमेट्रिक सिस्टम तैयार
मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई में तैयार हुए परिवहन विभाग के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बायोमेट्रिक सिस्टम तैयार हो चुका है। स्टाफ की नियुक्ति के साथ ही इंस्टीट्यूट में ही बायोमेट्रिक कार्य होने लगेगा। परिवहन निगम ने आईटीआई साकेत में चार करोड़ रुपये की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया है। परमानेंट लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट तो यहीं लिए जा रहे हैं, लेकिन बायोमेट्रिक के लिए अभ्यर्थियों को आरटीओ जाना पड़ता है। इस दिक्कत को खत्म करने के लिए परिवहन आयुक्त ने ड्राइविंग इंस्टीट्यूट में ही बायोमेट्रिक सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए थे। आरटीओ हिमेश तिवारी का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम चालू कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही व्यवस्था चालू होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। ब्यूरो