फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिन भर जाम से जूझता रहा बिनौली रोड़, लोग रहे परेशान

Sun, 18 Jan 2026 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। नगर के दौराला रोड पर साप्ताहिक पैठ के कारण लगा भीषण जाम। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
भूनी में टोल बचाने के चक्कर में शहर से वाहन निकालना बना जाम की वजह
विज्ञापन

व्यापारियों की शिकायत पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
साप्ताहिक पैठ वाले दिन गहरा जाती है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में गन्ना से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण रविवार को पूरे दिन बिनौली रोड पर भीषण जाम लगा रहा। साप्ताहिक पैठ के चलते दौराला-बिनौली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें रहीं। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि भूनी टोल प्लाजा से टोल शुल्क बचाने की वजह से वाहन चालक यहां से वाहन ले जाते हैं इसी वजह से आए दिन जाम लगता है।
नगर के मुख्य मार्ग से प्रतिदिन दौराला और अन्य चीनी मिलों की ओर जाने वाले ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली गुजरते हैं, जिसके कारण सड़कें अक्सर जाम रहती हैं। रविवार को गन्ने की आवक और साप्ताहिक पैठ के चलते जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई। सड़क पर एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ गई। कई वाहन यहां फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा शुरू होने के बाद वाहन चालक शुल्क बचाने के लिए सरधना से होकर गुजरते हैं। इससे नगर में रोजाना वाहनों की संख्या बढ़ गई है और जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। व्यापार मंडल ने कई बार तहसील में ज्ञापन देकर गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। इसके अलावा सड़क किनारे डस्ट, सब्जी और फलों के ठेले भी जाम बढ़ाने का कारण बन रहे हैं। थाना पुलिस जाम खुलवाने आती है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर से बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें