फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिमला हत्याकांड: तीन दिन में खुलासे का दिया आश्वासन, चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली तीन दिन में खुलासे का आश्वासन, चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के जाम के बाद अधिकारियों ने दिया था भरोसा, परिजनों को अब भी इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर निवासी बिमला देवी की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच चौथे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गत सोमवार को ग्रामीणों के जाम और परिजनों के आक्रोश के बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर तीन दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे परिजनों में आक्रोश है और ग्रामीणों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गणेशपुर निवासी 65 वर्षीय बिमला देवी रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान उनकी लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। घटना के बाद से ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने रामराज-मवाना मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया था। जाम की सूचना पर एसडीएम संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तीन दिन में घटना का खुलासा करने की बात कही थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को घटना के चौथे दिन तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को जुटाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी या घटना के खुलासे की पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द-से-जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करे, ताकि परिवार को न्याय मिल सके
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि इस घटना में पुलिस की दो टीम लगी है जो तथ्य जुटा रही है जल्द ही घटना को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें