फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौ लाख का बिल...ठीक करने के मांगे एक लाख रुपये, जांच करेगी समिति

Sat, 08 Apr 2023 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बिल कम करने के नाम पर बिजली विभाग के एक लेखाकार ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत होने पर चीफ इंजीनियर ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। अधिशासी अभियंता संशोधित करके नौ लाख रुपये का बिल दो लाख रुपये का बनाकर दे दिया है।
विज्ञापन

रोहटा रोड निवासी सुनीत त्यागी के ताऊ रघुवीर सिंह त्यागी स्वतंत्रता सेनानी थे। सुनीत त्यागी ने बताया कि उनका रोहटा रोड पर कॉम्प्लेक्स बना हुुआ है। बिजली विभाग ने गलत तरीके से नौ लाख रुपये का बिल बनाकर भेज दिया। जब उसे ठीक कराने के लिए वह विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचे तो पिछले छह माह से उन्हें बिजली बिल ठीक करने के नाम पर चक्कर कटाए गए।
जेल चुंगी स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय में कई बार शिकायत के बावजूद उनका बिल ठीक नहीं किया गया। विभाग के एक लेखाकर ने बिल ठीक करने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। सुनीत कुुमार एक लाख रुपये लेकर संबंधित अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंच गए और रिश्वत मांगने वाले लेखाकार को बुलाने के लिए कहा। इसपर कार्यालय में हंगामा हो गया। विभाग की ओर से उनका नौ लाख रुपये का बिल करीब दो लाख रुपये का बनाकर दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीत त्यागी ने मुख्य अभियंता अनुराग अग्रवाल से शिकायत की और रिश्वत मांगने वाले लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
000
आरोप काफी गंभीर है, इसमें दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई। अगर लेखाकार दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पीवीवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें