फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संस्कृत गीत में यथार्थ, सामान्य ज्ञान में अभियांश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें श्लोक अंताक्षरी, संस्कृत गीत और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं बाल एवं युवा वर्ग में कराई गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष महेश सिंघल रहे। अध्यक्षता रवि माहेश्वरी ने की। विशिष्ट अतिथि संजय जैन और निकुंज गर्ग रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विमल ने प्रतिभागियों को सराहा। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में यतार्थ दत्ता ने प्रथम, ईशान्वी अस्थाना ने द्वितीय और दिव्यांश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान बाल वर्ग में अभियांश पटेल प्रथम, संस्कृति जोशी द्वितीय और अमृत कुमार तृतीय रहे। संस्कृत सामान्य ज्ञान युवा वर्ग में सत्यव्रत तोमर ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय, मीनाक्षी ने तृतीय और कृष्णा भारद्वाज ने स्थान प्राप्त किया। श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता में योगेश्वर शुक्ला प्रथम, कृष्णा पोखरियाल द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत भाषा के संरक्षण और विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें