फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक सतेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
- दो दिन पहले रक्षाबंधन पर अपने गांव आया था सत्येंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। फाजलपुर गांव निवासी सत्येंद्र (26) की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से रठौरा खुर्द की ओर से अपने गांव लौट रहा था छोटी चामरौद गांव के तिराहे पर स्थित बस स्टैंड के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची हस्तिनापुर पुलिस को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतक के भाई मांगे और दीपक ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ पंकज लवानिया ने मृतक के पिता फूल सिंह को जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलपुर निवासी फूल सिंह का बेटा सत्येंद्र मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी के सिलसिले में हरिद्वार गया हुआ था। रक्षाबंधन के पर्व पर दो दिन पहले ही हरिद्वार से घर लौटा था। शनिवार शाम वह अपनी मोटरसाइकिल से रठौरा खुर्द की ओर से अपने गांव लौट रहा था। छोटी चामरौद गांव के तिराहे पर स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही सत्येंद्र बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सत्येंद्र को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


सत्येंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ हरिद्वार में किसी कंपनी में नौकरी करता था और दो दिन पूर्व ही रक्षाबंधन के पर्व पर घर आया था। पत्नी सोनी और अन्य परिजन बदहवास हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि पर्व पर सत्येंद्र के घर लौटने से खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी, आठ वर्षीय पुत्र देवेश और छह वर्षीय पुत्री दिव्या को छोड़ गया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-

मृतक सतेंद्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें