फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने दुकानदारों पर की फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने दुकानदारों पर की फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन

मवाना। शुक्रवार शाम भैंसा रोड पर मामूली बात पर तीन बाइकों पर सवार आठ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे दो दुकानदारों को गोली छूते हुए मामूली रूप से घायल कर निकल गई। हमलावर दुकान के गल्ले से 31 हजार रुपये लूट ले गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। फायरिंग करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी फैसल पुत्र गुफरान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि भैंसा रोड पर उसकी मिशा फूड एंड कन्फैक्शनरी होलसेल की दुकान है। शुक्रवार शाम उसकी दुकान पर शादाब, अफरीदी, शहजाद, आसिफ, फिरोज आदि बैठे थे। तीन बाइकों पर सवार होकर आठ युवक पहुंचे। जिनके हाथों में कट्टे और हाकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके गले में लगते हुए उसके पेट को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली शादाब के कंधे को छूते हुए निकल गई। उन्होेंने भागकर किसी प्रकार जान बचाई। हमलावर गल्ले में रखे 31 हजार रुपये लूट ले गए। बाद में जानकारी हुई कि एक आरोपी का झगड़ा शादाब के छोटा हाथी के चालक के साथ साइड लगने को लेकर हुआ था। आरोपी ने भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस मौके पर पड़े खाली खोखे अपने साथ ले गई। फैसल ने एक नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें