दौराला। सरधना रोड पर मछरी गांव के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार सरधना निवासी अमन घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। अमन ने बताया कि वह दौराला सामान लेने आ रहा था। मछरी गांव के सामने पहुंचते ही गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पीड़ित उपचार के बाद सरधना लौट गया।