हाड कंपाने वाली सर्दी में अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए। (मवाना)
मवाना। नववर्ष के पहले दिन ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के चलते लोग घरों में कैद होने के लिए विवश रहे। नए साल की शुरुआत ठंड और हाड़ कंपाने वाली सर्दी से हुई। पूरे दिन आसमान में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इस कारण आसमान में धुंध सी छाई रही। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। इस कारण अधिकांश लोग घरों में कैद रहने को विवश रहे। इस कारण बाजार में भीड़भाड़ कम रही। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान में हीटर आदि से तो आम आदमी ने दिन में अलाव जलाकर सर्दी को दूर करने का प्रयास किया।
हाड कंपाने वाली सर्दी में अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए। (मवाना)