फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर में सुनार से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट की कोशिश

विज्ञापन
कंकरखेड़ा में सेवानिवृत्त के फ्लैट पर चोरी करने वाले आरोपी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
सदर के मीना बाजार में ब्रस्पतिवार देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक सुनार से लूटपाट की कोशिश की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ के ग्राम खटकी निवासी बाबू गिरी आबूलेन पर अभिनव ज्वैलर्स के यहां जेवरात बनाने का काम करता है। बाबू गिरी ने बताया कि गुरुवार देर शाम वह स्कूटी से विनायक राव के यहां अपने एक साथी संग सोने का टंच निकलवाने गया था। जब वह स्कूटी लेकर चला इसी दौरान पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने स्कूटी दौड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे स्कूटी से खींचने का प्रयास किया और सोना छीनने का प्रयास किया। बाबू गिरी स्कूटी समेत नीचे गिर गया। उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। खींचतान में बाबू गिरी के कपड़े फट गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें