फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवारों ने छात्र को रास्ते में रोककर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव में सोमवार को छात्र के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी दिलशाद का बेटा आहद खिर्वा जलालपुर गांव के स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय गांव के कुछ युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पंच और डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय पास में मौजूद ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित छात्र डर के मारे घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें