फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवारों ने दुकानदार से तमंचा दिखाकर 10 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर बैठे किशोर पर तमंचा तानकर की लूटपाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा के मोहल्ला मौसमखानी में बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्राहक बनकर कंफेक्शनरी की दुकान पर मौजूद किशोर को तमंचे के बल पर आतंकित करके गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी व कुछ सामान लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें बाइक सवार तीन बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मौसम खानी निवासी दुकानदार अबरार अहमद ने बताया कि उसकी कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दुकान पर उनका 13 वर्षीय भतीजा अब्दुल बारी बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने तमंचा निकाल लिया और अब्दुल बारी पर तमंचा तानकर गल्ले में रखी करीब दस हजार की नकदी निकाल ली। दुकान से कुछ सामान भी उठा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। करीब एक बजे अबरार दुकान पर पहुंचा तो भतीजे ने उन्हें पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीनों बदमाश दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें