फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार बदमाश ने चिकित्सक से सोने की चेन लूटी, 10 मीटर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बाइक सवार बदमाश ने घर के पास कुत्ते को सैर करा रहे चिकित्सक डॉ. आरके तोमर से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान बदमाश ने करीब 10 मीटर तक चिकित्सक को घसीटा। इससे वह घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक निवासी डॉ. आरके तोमर शाम के समय घर के नजदीक ही अपने कुत्ते को सैर करा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से चिकित्सक नीचे गिर गए। करीब 10 मीटर तक बदमाश ने उन्हें घसीटा। जिससे वह घायल हो गए। बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। काफी देर तक डॉ. आरके तोमर सड़क पर बैठे रहे। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें