फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बाइक सवार ने युवक पर तानी पिस्टल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर बुधवार दोपहर स्कूटी सवार युवक प्रांशल जैन पर एक बाइक सवार ने पिस्टल तान दी। इसके बाद स्कूटी सवार युवक घबरा गया। आरोपी धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी प्रांशल जैन ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दिल्ली रोड पर एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल भरवाने के लिए गया था। इसी दौरान बाइक सवार युवक वीर पारचा भी पहुंच गया। यहां उसने प्रांशल को स्कूटी पीछे करने के लिए कहा। बाद में दोनों में विवाद बढ़ गया।
बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद आरोपी ने प्रांशल के सिर पर पिस्टल तान दी। यह देख आसपास के लोग पीछे हट गए। आरोपी धमकी देकर चला गया। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपी की बाइक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें