फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र में किनौनी शुगर मिल में गन्ने लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की डीएम से गुहार लगाई है।
बुधवार की सुबह गांव जटोला निवासी गोलू पुत्र गजेंद्र किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह अपने गांव की सड़क पर पहुंचा तो किनौनी शुगर मिल में गन्ने लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक के सीधे पैर की हड्डी टूट गई। राहगीर घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने घायल की स्थिति देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को निजी अस्पताल में ले गए। वहीं घटना को लेकर रालोद नेता विपिन त्यागी ने डीएम डाॅ. वीके सिंह को ज्ञापन देकर किनौनी मिल में गन्ने लेकर जाने वाले ओवरलोड़ वाहनों पर रोकथाम की मांग की है।
विज्ञापन


ईंट से वार पत्नी को घायल किया
रोहटा। थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में किसी बात पर युवक ने पत्नी के सिर में ईंट से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार होने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गया। महिला ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेखा ने तहरीर में बताया कि उसका पति विनित उर्फ छोटू शराब का आदी है। वह मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने ईंट से सिर पर वार कर घायल कर दिया। शाेर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराने के बाद तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें