लावड़ के जलालपुर गांव में स्थित स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते अतिथि।
दौराला। सरधना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सड़क पर गिरे गन्ने पर फिसलकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। मवाना निवासी नरेंद्र बाइक पर सवार होकर सरधना से घर लौट रहा था। चिरौडी मार्ग के सामने सड़क पर गिरे गन्ने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। राहगीरों ने बाइक और घायल चालक को खाई से निकालकर उपचार दिलाया। युवक ने राहगीरों का आभार जताया और परिजनों संग अपने घर लौट गया।