मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया विज्ञान) विभाग ने अंतरराष्ट्रीय फिजियोलॉजी सप्ताह के तहत ज्ञानवर्धक प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें एमबीबीएस के स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रैपिड राउंड, विजुअल आइडेंटिफिकेशन और क्लिनिकल केस पर आधारित सवाल पूछे गए थे। इसमें विजेता युक्ता दास, सारा सिद्दीकी, शिवांशी और गोपी असोजवाल रहीं। विशेष अतिथि डॉ. विनय अग्रवाल और डाॅ. प्रतिभा देव को फिजियोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. प्रीति सिन्हा और अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। संवाद