फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौराहे पर सोमवार को मवाना बस अड्डे की ओर बाइक मोड़ते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रजबन निवासी 22 वर्षीय मुनीब और उसका साथी जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को घायल मुनीब की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

रजबन बाजार जुबली गंज निवासी मुनीब छह अप्रैल को बाइक पर जुनैद के साथ साकेत में दोस्त के घर मकान की चाबी देने गया था। लौटते समय साकेत चौराहे पर उन्होंने बाइक मवाना अड्डे की ओर मोड दी थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक चला रहे मुनीब का सिर विद्युत पोल टकरा गया था। पोल में लगा बोल्ट मुनीब के सिर में घुस गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसके साथी जुनैद को भी गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने मुनीब को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें