फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टाटा सफारी की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व मौजू पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सरधना। बिनौली मार्ग पर सीमेंट फैक्टरी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सरधना से भूनी गांव की ओर जा रहा था। वह सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा सफारी पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान का फ्लेक्स लगा हुआ था। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की पहचान कर चालक की तलाश में जुट गई है।

सरधना। बिनौली रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व मौजू पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें