फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
सरधना। मृतक देशपाल का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव डाहर के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना सरधना क्षेत्र के गांव छुर निवासी किसान देशपाल (53) पुत्र धन सिंह शनिवार की देर रात बाइक पर सवार होकर कुछ मजदूरों को छोड़ने के लिए भूनी गांव गया था। बताया गया कि अपने गांव लौटते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर डाहर गांव के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर किसान को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में किसान का पैर कटकर अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। वहीं, मृतक की काफी देर बाद पहचान हो सकी। इसके बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें