फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक और रोडवेज सिटी बस की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सरूरपुर। बिनौली सरधना रोड पर सड़क हादसे के बाद बस के नीचे से बाइक सवारों को निकालते ग्रामीण। सं
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना–बिनौली मार्ग पर रोडवेज सिटी बस व ट्रक की टक्कर हो गई। बस के नीचे दबने से बाइक सवार 24 वर्षीय अतुल पुत्र कुवंरपाल की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही मौके पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर जाम को खुलवाया गया। वहीं बस में सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी भी घायल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चांदना निवासी अतुल एलएलबी के बाद मेरठ कचहरी में अभ्यास करता था। मंगलवार को अंकुर बाइक से भूनी चौराहे पर छोटे भाई अतुल को छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह भूनी चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से जा रही रोडवेज की सिटी बस व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस के पीछे बाइक पर चल रहे अतुल व अंकुर चपेट में आ गए। दोनों युवक बाइक समेत बस के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के नीचे दबे युवकों को ट्रक टक्कर लगने के बाद भी घसीटता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अतुल (24) की मौत हो गई। अतुल की मौत की खबर सुनते की परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि घायल अंकुर की हालत गंभीर बनी हुई है। अतुल तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। दस वर्ष पूर्व उसके पिता कुंवरपाल की सीढी से गिरकर मौत हो गई थी। अंकुर गांव में ही डेयरी करता है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने बस व ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बस में थी कम सवारी
हादसे के दौरान बस में सवार गांव मैनापूठी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भारती मेहता भी घायल हो गई। बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में छह लोग सवार थे।

टोल से बचने के लिए सरधना से होकर गुजरते हैं वाहन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। भूनी टोल से बचने के लिए अधिकतर वाहन भूनी चौराहे से सरधना से होकर गुजरते हैं। बिनौली सरधना रोड पर बड़े वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने टोल से बचने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना फिटनेस के सड़क पर मौत बनकर दौड़ रही सिटी बस
सरूरपुर। बिनौली सरधना रोड पर रोडवेज की सिटी बस बिना फिटनेस के मौत बनकर दौड़ रही है। जिस बस से हादसा हुआ उसकी फिटनेस दो साल पहले पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें