फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। चंडीगढ़ से टांडा लौट रहे बाइक सवार युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आराेपी वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार रात को चंडीगढ़ के पलसोरा निवासी अर्जुन कुमार बाइक से गांव टांड़ा आ रहा था। इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से उस बलवाखेड़ी नहर पटरी पर उसकी बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बताया कि मृतक टांडा गांव में बीमार बाबा को देखने के लि चंडीगढ़ से आया था। वर्तमान में वह अरसे से वहीं रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें