अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
दौराला। दौराला-सरधना रोड पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लावड़ क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी किसान सुभाष (47) रविवार को करनावल में अपनी ननिहाल गया था। वहां से लौटने के दौरान वह सरूरपुर में अपनी ससुराल रुक गया। देर रात बाइक से जमालपुर लौटने के दौरान दौराला-सरधना मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई संदीप ने थाने पर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, सुभाष की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाष के एक बेटा व एक बेटी है। सोमवार दोपहर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।