फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा में रोड रोलर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा में रोड रोलर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। बहसूमा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात खराब हुए रोड रोलर से टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि गांव कोहला निवासी विपिन (25) पुत्र सतपाल बाइक से मेरठ की ओर जा रहा था। बाईपास रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास खडे़ रोड रोलर से बाइक सीधी टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें