फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गलत दिशा में आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के माल सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी विशाल रस्तोगी ने बताया कि उसका मौसेरा भाई अंकित मूर्ति बुधवार शाम बाइक से कंकरखेड़ा जा रहा था। लालकुर्ती थाने के पास सामने से आई कार ने गलत दिशा में आकर उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे अंकित बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता चला गया। आसपास के लोगों ने लालकुर्ती थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। विशाल ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें