फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक सवार, इस पर रंगदारी मांगने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता सुमित बंसल से चिट्ठी डालकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारी जिलाधिकारी और एसपी से मिले। जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें नकाबपोश बाइक सवार गंगा अमृत अस्पताल की तरफ जाता नजर आ रहा है। पुलिस को इसी पर रंगदारी मांगने का शक है।
सुमित बंसल व उसके भाई दीपक बंसल की फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सुमित ने दुकान खोली तो शटर के अंदर एक टाइप की हुई चिट्ठी पड़ी मिली थी। चिट्ठी में व्यापारी को बीस लाख रुपये तैयार रखने की बात लिखी थी। धमकी दी गई कि अगर अपनी व बच्चों की जिंदगी प्यारी है तो रकम का इंतजाम करके रखना।
विज्ञापन

रकम कब और कहां देनी है यह अगली चिट्ठी में बताया जाएगा। साथ ही पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी देते हुए लिखा कि अगर पुलिस के पास गया तो समझ लेना कि उसे कोई नहीं बचा पाएगा। यह भी लिखा कि इस चिट्ठी को मजाक मत समझना। चिट्ठी के बाद से व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था।
मामले को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम को ज्ञापन देकर मामले के खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि व्यापारी सुख शांति से निडर रहकर अपना व्यापार कर रहे थे, मगर इस प्रकार की रंगदारी की चिट्ठी मिलने से व्यापारियों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। उन्होंने व्यापारी सुमित बंसल व दीपक बंसल को सुरक्षा मुहैया कराने तथा उन्हें शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र रंगदारी की चिट्ठी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और संबंधित व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जनपद के हर व्यापारी को पूरी सुरक्षा मिलेगी और कहा कि व्यापारी निडर होकर के अपने अपने-व्यापार करें उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि दहशत के चलते व्यापारी के बच्चे स्कूल भी नहीं गए।
विज्ञापन

एसपी शामली रामसेवक गौतम का कहना है कि रंगदारी प्रकरण में अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी चैक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें