फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपतः बड़ौत में बाइक सवार बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 09 Oct 2020 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिनौली रोड पर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से व्यापारी गंभीर घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर सैंकड़ों व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। वारदात को लेकर आक्रोश जताया गया। एसपी अभिषेक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


व्यापारी प्रदीप आत्रेय (48) बिनौली रोड पर आत्रेय ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट की एजेंसी चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह प्रतिष्ठान पर अकेले बैठे हुए थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। व्यापारी ने दुकान से बाहर निकलकर पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में पड़े व्यापारी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें