फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Tue, 25 Feb 2020 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के बेहरा सादात निवासी सुबोध पुत्र राजपाल अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बाइक लेकर जानसठ जा रहा था इस दौरान ग्राम तालेड़ा के नजदीक बाइक सवार मां-बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों फिसल कर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही वाहन चालक मां बेटे को कुचल कर मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस के मुताबिक सुबोध के मोबाइल फोन से परिजनों से बात करने पर दोनों की पहचान हो सकी। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें