फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदू सम्मेलन के लिए बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरएसएस की ओर से 18 जनवरी को तक्षशिला पब्लिक स्कूल श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को कंकरखेड़ा में बाइक रैली का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सरधना रोड से आरएसएस के सह नगर संघचालक अशोक ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के जागरण और एकजुटता से पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में हिंदू सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया। बाइक रैली पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर दिवाकर, संयम, सूर्य, मनु देव, सचिन, दीपक, अमित, मदनपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें