मेरठ। नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रुड़की में किया जा रहा है। इसमें मेरठ से कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें पैरा एशियन गेम्स में देश के लिए पदक लाने वाली जैनब खातून समेत मेरठ से कई खिलाड़ी शामिल हैं। जैनब खातून ने 2023 के पैरा एसिशन गेम्स में 61 किलोग्राम वर्ग में प्रतिभाग करते हुए रजत पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2022 में दुबई में हुई प्रतियोगिता में भी वह कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जैनब मेरठ के नंगला साहू गांव की रहने वाली हैं और अब पैरा नेशनल में प्रतिभाग कर रही हैं। सभी को उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करेंगी। संवाद