फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहे के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। दौराला-मसूरी मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के सामने ट्रक को बचाने के फेर में थाना जानसठ के गांव घटायन निवासी सत्यवीर उर्फ सीटू (30) की बाइक लोहे के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना जानसठ के घटायन गांव निवासी सत्यवीर उर्फ सीटू मोदीपुरम स्थित एक कार गैराज पर कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सत्यवीर मोदीपुरम से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। दौराला-मसूरी मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के सामने पहुंचने पर ट्रक को बचाने के फेर में एक मार्केट के सामने लगे लोहे के खंभे से टकरा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बेटी मिस्टी व एक बेटा प्रियांश है। सत्यवीर की मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी गुड़िया का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, दो गंभीर
खरखौदा। बुधवार को देर रात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के रास्ते पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की कुछ समय बाद ही मौत हो गई। मृतक पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी मुस्तफा पुत्र नफीस के अनुसार उसका बड़ा भाई अब्दुल (25) पुत्र नफीस गांव में ही कन्फैक्शनरी की दुकान चलाता था। दो दिन पहले बुधवार शाम उसका भाई गांव के ही अपने दोस्त कल्लू पुत्र राधे व अजय पुत्र सुरेंद्र दोनों को साथ लेकर अलीपुर से बाइक पर सवार होकर हापुड़-मेरठ हाईवे से अलीपुर मोड पर जा रहे थे। यह तीनों अलीपुर मोड से पहले ही बंद मीट फैक्टरी तानिया के सामने पहुंचे तो सामने से ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन तीनों को ग्रामीणों ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अब्दुल को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक पक्ष की ओर से थाना लोहिया नगर में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मूक बधिर आर्यन की सड़क हादसे में मौत
बहसूमा। मवाना-बहसूमा मार्ग पर स्थित गांव रहमापुर के पास बृहस्पतिवार शाम खेत से घर लौट रहे बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर आर्यन (15) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दोनों किशोरों को गंभीर हालत होने पर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव रहमापुर निवासी मूक बधिर आर्यन उर्फ एली पुत्र संजय, उसका बड़ा भाई अभि व नौकर सोनू बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट के खेत पर पानी लगाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुख्य मार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अभि व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक सप्ताह पूर्व पिता हुआ था घायल
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आर्यन के पिता संजय एक सप्ताह पूर्व मुख्य मार्ग पर अज्ञात रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह घायल अवस्था में घर पर ही बेड पर है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
बहसूमा। कस्बा निवासी किशोरी अंजली (13) की बृहस्पतिवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि कस्बा स्थित मोहल्ला टंकी वाला निवासी किशोरी अंजलि का पिता अजय उर्फ फौजी शराब पीने का आदी है। वह आए दिन पत्नी व पुत्री के साथ बेवजह गाली गलौज व मारपीट करता है। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शायद किशोरी ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होनी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका के पिता ने थाने में कार्रवाई न करने की लिखित में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें