फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक में मारी टक्कर, विरोध पर पर मारपीट

Sat, 08 Nov 2025 07:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। चिरौडी निवासी बाइक सवार को शुक्रवार रात मिट्टी से भरे डंफर ने टककर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। विरोध करने पर डंफर चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। घायल ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। हिमांशु ने बताया कि वह शुक्रवार को दौराला किसी काम से आया था। वापस लौटने के दौरान रास्ते में मिट्टी से भरे डंफर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध किया तो डंफर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने घायल हिमांशु को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि डंफर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें