फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा तानक र इंजीनियर और दोस्त से बाइक, नगदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा तानक र इंजीनियर और दोस्त से बाइक, नगदी और मोबाइल लूटे
विज्ञापन

परतापुर। परतापुर तिराहे पर वाटर पार्क के पास रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तानकर सफदरगंज दिल्ली निवासी इंजीनियर अजय और उनके दोस्त राहुल से बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिए। बाइक पर हरिद्वार से दिल्ली के लिए जा रहे थे। परतापुर में वाटर पार्क के पास पहुंचे तो जीपीएस में गलत रास्ता दिखने पर बंद रास्ते की ओर पहुंच गए। यहां बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी ओर तमंचा तान दिया। इसके बाद धमकी देकर बाइक, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। हालांकि आरोपी अपनी लाल रंग की बाइक छोड़कर भाग गए। परतापुर थाना क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके चलते यहां बार-बार पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई और पीड़िताें से जानकारी लेने के बाद उन्हें बस से भिजवाया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद यहां रात में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इनके कारण भी लूट जैसी वारदात हो जाती हैं। नियमित रूप से निगरानी कर सुरक्षा दिलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

---
संपत्ति के विवाद में मारपीट
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी समीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को आमिर और जीजा खालिद ने घर पहुंचकर अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट और पथराव किया गया। समीर का आरोप है कि अदनान मकान पर कब्जा करना चाहता है। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें