फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में 16 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी में 16 लाख की चोरी
विज्ञापन

के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
- सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दो युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर पुलिस नवीन मंडी में चीनी-तेल के थोक व्यापारी परमात्मा शरण की दुकान में 16 लाख की चोरी के खुलासे के करीब पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी के बाद थैले में रुपये भरकर अलग-अलग दिशा में जाते दो युवक नजर आए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

मोरीपाड़ा निवासी परमात्मा शरण की दुकान में 23 सितंबर की रात में बदमाश छत की सीमेंट की चादर हटाकर अंदर घुसे थे। उन्होंने यहां खड़ी कार के शीशे तोड़कर अंदर से औजार निकाले थे। कार के औजार से पहले चैनल के ताले तोड़ने का प्रयास किया। ताला न टूटने पर चैनल में तख्ता फंसाकर अंदर जाने का रास्ता बनाया था। बाद में तिजोरी और अलमारी के ताले तोड़कर 16 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद से छानबीन जारी है। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें