शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की। मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई। विवाहिता के पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। पंचों के फैसले के बाद युवक और विवाहिता की शादी कर दी गई। सूचना पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी और परिजनों के साथ भेज दिया।
बिजनौर में नजीबाबाद तहसील की ग्राम पंचायत किशनपुर के गांव अकबरपुर आंवला में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग परवान तो चढ़ा, मगर पूरी फजीहत के बाद। दरअसल, सुबह करीब चार बजे गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंजीत पुत्र देशराज निवासी गांव फूलपुर, थाना छजलैट जिला मुरादाबाद बताया। उसने बताया कि उसके गांव की दलित युवती सरिता पुत्री चंद्रपाल की शादी करीब दो वर्ष पहले अकबरपुर आंवला में कपिल से हुई है। वह सरिता से मिलने आया था।
पढ़ें : थाने में हुई पंचायत, इंस्पेक्टर ने पहनाई वरमाला, पढ़ें पूरी Love Story