फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आया मछली विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, शामली में भी नया केस मिला

Thu, 14 May 2020 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर और शामली में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर और शामली जनपद में बृहस्पतिवार को एक- एक और कोरोना के मरीज मिले हैं। जहां बिजनौर में मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई तो वहीं शामली जनपद में अब तक 24 केस मिल चुके हैं।

विज्ञापन


बिजनौर के नजीबाबाद में नगर की घनी आबादी के बीच तीन दिन पूर्व मुंबई से आए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार रात मोहल्ला रम्पुरा पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति को मुरादाबाद पहुंचाया। प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया। जबकि परिजनों को घर में ही क्वारंटीन किया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 43 हो गई है। इनमें 27 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में जनपद में कुल 15 सक्रिय केस हैं, जबकि चांदपुर के कोरोना संक्रमित एक निजी चिकित्सक की मौत हो चुकी है।

मुंबई में मछली बेचने वाला 42 वर्षीय एक व्यक्ति अपने 16 अन्य साथियों के साथ 11 मई को नजीबाबाद आया था। उसकी तत्काल जांच कराई गई। सीएमओ विजय कुमार यादव से बुधवार की देर रात संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलते ही नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने सीओ प्रवीन कुमार सिंह, सराय चौकी प्रभारी जोगेंद्र तेवतिया की उपस्थिति में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को रात लगभग 12 बजे मुरादाबाद भेज दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी ने तत्काल रम्पुरा क्षेत्र को चारों तरफ से सील कर 28 दिन तक रम्पुरा वासियों को घर से न निकालने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन

होम क्वारंटीन के लिए 40 लोग चिह्नित 

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पीआर नायर, क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के नेतृत्व में संक्रमित व्यक्ति के 21 परिजनों सहित लगभग 40 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, बिजनौर से आई कांटेंमेंट टीम के प्रभारी उवैश खान ने बृहस्पतिवार को रम्पुरा पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति के मुख्यद्वार पर उसके संक्रमित होने का नोटिस चस्पा कराकर परिजनों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। 

मुंबई से आए सभी लोग होंगे क्वारंटीन 
एसडीएम संगीता ने बताया कि मुंबई से आए रम्पुरा के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। दोनों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। प्रशासन ने संक्रमित व्यक्ति के साथ आए नजीबाबाद के गांव पानहीमपुर के छह, गांव घिसटपुरी का एक व्यक्ति सहित अन्य सभी को चिह्नित कर क्वारंटीन कराने और सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू की दी है।

शामली में कोरोना पॉजिटिव मिला

शामली शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ीआल मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद से भेजे गए 24 नमूनों की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम को प्राप्त हुई है। इसमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला पहले से क्वारंटीन वार्ड में भर्ती थी। 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस केस के बाद जिले में पॉजिटिव केस की संख्या कुल 24 हो गई है, जबकि सक्रिय केस बढ़कर छह हो गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें