उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को तीन और नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 61 हो गई। इनमें 41 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 लोगों का उपचार चल रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों में एक दंपती शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर और एक व्यक्ति स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम किवाड़ का निवासी है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: मेडिकल कॉलेज में मरीज को किसी ने नहीं देखा... हो गई मौत
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक दंपति व एक युवक मिला है। युवक मुंबई से अपना टैंपू चलाकर लाया था। पुलिस टैंपू में आए बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मजदूर चोरी छिपे महाराष्ट्र व अन्य शहरों से वापस आ रहे हैं। इनमें से कुछ अपने वाहनों से तो कुछ किराए के वाहनों से आ रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/