फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-मुजफ्फरनगर में आज मिले 20 नए कोरोना पॉजिटिव, दोनों जिलों में इतने हो चुके ठीक

Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने पुष्टि की है। इन सभी को उपचार के लिए मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में भर्ती कराया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि जनपद में अब तक कुल 140 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 67 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब जिले में 71 सक्रिय केस है। जिनका अलग- अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में 17 लोग पॉजिटिव मिले

उधर, मुजफ्फरनगर में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ 17 लोग संक्रमित पाए जाने से जहां लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि 16 लोग सरकारी जांच में और एक व्यक्ति प्राइवेट लैब से हुई जांच में पॉजिटिव मिला है। इनमें 13 खालापार निवासी, एक कुकड़ा मंडी निवासी, एक आनंदपुरी निवासी, एक लद्धावाला निवासी और एक सुथरशाही निवासी है। सभी को कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। जिले में अब 120 केस हो गए हैं। जिनमें से 69 सक्रिय केस हैं, जबकि 50 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अनलॉक हुआ मेरठ, बाजारों में कहीं भीड़ तो कहीं छाया सन्नाटा, कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं इससे पहले शुक्रवार की रात को आए सात पॉजिटिव मरीजों में से एक वृद्धा और दो बच्चे को भी मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में ही भर्ती किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें