वहीं, दूसरा हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे स्योहारा रोड पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। बस्ती जनपद के गांव मलकनिया निवासी मुन्ना उर्फ पोली (30) मेरठ के शक्ति विहार में रहकर मेरठ मेडिकल कॉलेज में निजी ऐंबुलेंस चलाता था। गुरुवार सुबह वह मेडिकल कॉलेज से मरीज लेकर स्योहारा क्षेत्र के किसी गांव आया था। वहां से लौटते समय उसकी एंबुलेंस को स्योहारा मार्ग पर आरआर पब्लिक स्कूल के पास किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवाया और उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मुन्ना के भतीजे आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/