उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल चोरी के आरोप में दुकानदार द्वारा जबरदस्ती एक युवक के बाल कटाने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार नगीना में बुधवार को एमएम इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान से एक बालक द्वारा चार्जिंग में लगे मोबाइल को चोरी करने का आरोप था।
यह भी पढ़ें: shiana Murder Case: 13 घंटे की तलाश के बाद ब्रह्मपुरी नाले में मिला युवती का कटा सिर, खौफनाक थी वारदात
मोहल्ला लाल सराय में स्थित मोबाइल की दुकान पर आरोपी बालक से न केवल पूरी जानकारी ली बल्कि एक नाई को बुलाकर जबरदस्ती उसके बाल कटवा दिए।
इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी रही, लेकिन जब मीडिया द्वारा पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं नगीना में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।