बुधवार को दीपांशु अपनी मां के साथ कॉलेज आया। उसने लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कहकर फिर से एडमिशन देने के लिए कहा। छुट्टी के बाद वह और उसकी मां करीब दो बजे प्रधानाचार्य संजीव कुमार से भी मिले। लेकिन फिलहाल उसका एडमिशन लेने से मना कर दिया गया। कुछ देर बाद दीपांशु की मां प्रधानाचार्य के कमरे से बाहर चली गई।
दीपांशु ने अपने कपड़ों में छिपाकर रखा तमंचा निकाला और प्रधानाचार्य संजीव कुमार पर फायर कर दिया। सिर व कंधे पर छर्रे लगने से संजीव कुमार घायल हो गए। स्कूल में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। दीपांशु वहां से भाग गया। स्टाफ ने प्रधानाचार्य का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। प्रधानाचार्य ने दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर पीड़ित प्रधानाचार्य को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/